{"_id":"5c89409fbdec22143d396887","slug":"31552498847-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में छिड़ा सोहदों के खिलाफ अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडल में छिड़ा सोहदों के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित महाविद्यालयों और कालेजों के आसपास बाइक का साइलेंसर निकालकर तेज आवाज में बाइक चलाने और छात्राओं के साथ छेड़खानी या फब्तियां कसने की बुधवार को मिली शिकायत के बाद डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज कुमार तिवारी ने पूरे मंडल में गुरुवार से अभियान छेड़कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों के एसपी को निर्देश देते हुए डीआईजी ने कहा कि सभी थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया है। लेकिन वर्तमान समय में कोई भी टीमें बेहतर काम नहीं कर रही। इसका परिणाम है कि क्षेत्रों में आए दिन किसी न किसी जगह पर छेडख़ानी, फब्तियां कसते हुए छात्राओं, महिलाओं आदि को परेशान किया जा रहा। इस प्रकार की छोटी-छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करने पर बड़ी घटनाएं हो जाती हैं। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के कालेज, महाविद्यालय, बाजार, आदि सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करें। इन स्थानों पर घूमने वाले मनचलों, शोहदों आदि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।