फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सफीक के फोन के जरिए हत्यारोपियों की तलाश

सफीक के फोन के जरिए हत्यारोपियों की तलाश

Fri, 11 Jan 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
सफीक के फोन के जरिए हत्यारोपियों की तलाश
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर मार्ग पर स्थित बीयर की दुकान पर गुरुवार की देर शाम गोली मारकर की गई इलेक्ट्रीशियन सफीकउल्लाह की हत्या में शामिल एक भी बदमाशों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। ना ही हत्या के मुख्य कारण का ही पता लगा सकी थी। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस सेल की मदद से सफीकउल्लाह के मोबाइल का डिटेल खंगाल रही है। जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी सफीकउल्लाह इलेक्ट्रीशियन था। वह क्षेत्र में घूमकर लोगों का एसी, फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन आदि बनाने का काम करता था। अपने घर पर उसकी मोटर पार्ट्स की दुकान थी। वह अपनी दुकान के लिए सरायमीर बाजार से ही सामान खरीदकर ले जाया करता था। इसके अलावा वह एक कार भी चलवाता था। सफीकउल्लाह को बीयर पीने की आदत थी। वह अक्सर दीदारगंज बाजार के पुष्पनगर बाजार में स्थित दुकान पर आकर पीता था। गुरुवार की शाम को भी सफीकउल्लाह दुकान से बीयर खरीदकर सड़क के दूसरी तरफ खड़ा होकर पी रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को आते देख वह दुकान में भागने लगा। तभी बदमाशों ने पीछे से गोली मारकर उसकी हत्या कर सरायमीर की तरफ फरार हो गए। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक जिस अंदाज में सफीकउल्लाह बाइक सवारों को देखकर दुकान में भागा। उससे लग रहा कि वह बदमाशों को जानता था। इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था और बदमाशों से उसे खतरा था। हालांकि बदमाशों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। सफीकउल्लाह के मोबाइल काल डिटेल के जरिए उनकी पहचान हो सकी है। ऐसे में पुलिस सर्विलांस सेल की मदद से काल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed