फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्युत चोरी में 10 लोगों के खिलाफ तहरीर

विद्युत चोरी में 10 लोगों के खिलाफ तहरीर

Sun, 25 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विद्युत चोरी में 10 लोगों के खिलाफ तहरीर
लालगंज। 10 हजार रुपये से अधिक के विद्युत बकायेदारों के विरुद्ध देवगांव क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान 21 नवंबर को विद्युत विभाग की टीम ने 10 लोगों को चोरी से विद्युत का उपभोग करते हुए पाया। इन सभी के खिलाफ देवगांव कोतवाली में मामला दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता महमूद अख्तर और उपखंड अधिकारी नवरतन राम ने टीम के साथ 21 नवंबर को विद्युत उपकेंद्र देवगांव के विद्युत आपूर्ति करने वाले क्षेत्र में सघन चेकिंग की। जांच में विच्छेदित किए गए संयोजनों को पुन: जांच करने पर यह पाया कि कई लोग बिना विद्युत बिल का भुगतान किए लाइन जोड़ कर विद्युत का उपभोग कर रहे हैं। जो विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी के तहत अपराध है। जिसपर उन्होंने देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेरमा विशंभरपुर गांव निवासी सूबेदार, रामदवर प्रजापति, मिर्जापुर निवासी मंगरु यादव, विजय बहादुर यादव, नीरा देवी, तरफ काजी निवासी रमेश चौहान, देवगांव निवासी अरुण सेठ, उसरौली निवासी अंगद चौरसिया, कपिल प्रजापति और देवगांव निवासी फिरोज के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की 2003 की धारा 138 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की तहरीर दी। अवर अभियंता महमूद अख्तर ने अपील की कि सभी बकाएदार समय से अपने बिल का भुगतान कर दें और अनावश्यक तनाव से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed