फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसों में एक की मौत, पांच अन्य घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच अन्य घायल

Thu, 27 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, पांच अन्य घायल
बलरामपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध की जहां मौत हो गई वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृत वृद्ध के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है वहीं घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के छावनी चंद्रभानपुर गांव के पास बुधवार की शाम अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर 70 वर्षीय दिलीप पुत्र कुनमुन निवासी रेतवा चंद्रभानपुर गंभीररुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोना पीटना मच गया। वहीं, कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर 28 वर्षीय सदानंद पुत्र फेरई निवासी बिजौरा थाना कंधरापुर गंभीर रुप से घायल हो गया। इसी क्रम में शहर कोतवाली के बलरामपुर चौराहे के पास बाइक के धक्के से 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रामदरश निवासी परसौली थाना कंधरापुर घायल हो गए वहीं बाइक सवार 25 वर्षीय अमरनाथ पुत्र अवधू निवासी गुलामी का पुरा भी इस हादसे में घायल हो गए। अगली घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव के पास बुधवार की देर रात घटी। इस हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय राजू पुत्र रमाशंकर व 38 वर्षीय मंगरू पुत्र निन्हकु निवासी गनपतपुर कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर पलट गए। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed