{"_id":"5a8b16e44f1c1baa1b8b84c2","slug":"31519064804-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए दो फर्जी शिक्षक, एफआईआर का निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए दो फर्जी शिक्षक, एफआईआर का निर्देश
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सोमवार को दो फर्जी कक्ष निरीक्षक कपड़े गए। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। सुबह की पाली में हाईस्कूल गुजराती, मरठी, तमिल, नेपाली आदि के साथ ही इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्रपत्र की परीक्षा हुई। शाम की पाली में हाईस्कूल संगीत वादन और इंटरमीडिएट शिक्षाशात्र, तर्कशास्त्र, मनोविज्ञान की परीक्षा हुई।
बोर्ड परीक्षा में सोमवार को दोनो ही पालियों में शिक्षा विभाग काफी सक्रिय रहा। सुबह की पाली में सचलदल प्रभारी वीके सिंह ने परीक्षा केंद्र प्रहलाद स्मारक बालिका उमावि फरीद्दीनपुर पर विषय अध्यापक को ड्यूटी करते हुए पाया, जिन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया। इसी क्रम में डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने जीऊत बंधन इंटर कालेज कुसरना, अंसार गल्र्स इंटर कालेज मुबारकपुर, एहिया उलूम इंटर कालेज मुबारकपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान एहियाउलूम इंटर कालेज पर उत्तर पुस्तिकाओं का रख-रखाव ठीक ढंग से नहीं पाया गया। जिस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी चेतावनी दी। शाम की पाली में चंद्रावती देवी इंटर कालेज देऊरपुर परीक्षा केंद्र पर दो फर्जी शिक्षक पकड़े गए। इनके पास फर्जी आई कार्ड था। दोनों को तत्काल पुलिस के हवाले करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।
सुबह की पाली में 2694 परीक्षार्थी अनुपस्थित
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गुजराती, मराठी, तमिल, नेपाली आदि विषयों की परीक्षा थी। जिसमें 80 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट अंग्रेजी ए प्रथम प्रश्रपत्र में पंजीकृत 14555 परीक्षार्थियों में 2631 ने परीक्षा छोड़ दी।