{"_id":"59ad9c914f1c1b0c278b5192","slug":"31504550033-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बना दिया मारपीट, शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बना दिया मारपीट, शिकायत
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद जौनपुर के थाना-चंदवक अंतर्गत ग्राम बोदरी में गांव के ही दबंगों द्वारा रीना यादव के साथ किए गए बलात्कार में एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर शिब्ली नेशनल कालेज के पूर्व अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि दबंगों द्वारा किए गए बलात्कार को पुलिस ने मारपीट की धारा में दिखाकर एनसीआर दर्ज कर पीड़िता के ऊपर सुलह करने का दबाव बना रही है। छात्रों ने राज्यपाल के नाम हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है। ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। मांग पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले छात्र नेताओं में शिब्ली कालेज के राजेश गिरी, राजभवन यादव, लालजीत यादव, डीएवी पीजी कालेज के छात्र नेताओं में आनंद यादव शशि कुमार, संजय यादव, महाप्रधान हरिकेश यादव, प्रधान कमलेश गौतम सहित अनेक लोगों के हस्ताक्षर रहे।