{"_id":"5c38d8dfbdec22738d0b4b74","slug":"21547229407-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकर गन्ने के खेत में फेंकी मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। गुरुवार को कोर्ट में चल रहे मुकदमे की पैरवी करने निकले युवक की दूसरे दिन शुक्रवार की शाम करीब चार बजे रौनापार थाना क्षेत्र के बनहरा कुशहिया गांव के सिवान में गन्ने के खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीणों ने शव की पहचान की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। युवक नोखई निषाद (40) पुत्र स्लेट रौनापार थाना क्षेत्र के करथौली गड़थौली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव का निवासी था। सात भाईयों में छोटा नोखई पांच बेटा और दो बेटियों का पिता था। वह घर पर ही रहता था। करीब तीन वर्ष पूर्व गांव में हुई एक हत्या में नोखई भी आरोपी था। बताया जाता है कि नोखई निषाद के मुकदमे की बुधवार को तारीख थी। वह मुकदमे की पैरवी करने के लिए सुबह घर से निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोग तभी से नोखई की तलाश में थे। शुक्रवार की शाम को करीब चार बजे नोखई के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित बनहरा कुशहिया गांव के सिवान में गन्ने के खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। उसके सिर, पैर और सीने में चोट के निशान थे। ग्रामीण ने शव देख पुलिस को बताया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने उसकी पहचान नोखई निषाद के रुप में हुई। सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।