फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

Wed, 26 Dec 2018 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई खास गांव निवासी एक अधेड़ का शव मंगलवार की सुबह रस्सी के सहारे चुल्ले से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक घर पर अकेले ही था और पहली पत्नी के मौत तथा दूसरी के छोड़ कर चले जाने से इन दिनों परेशान हाल था। मेघई खास गांव निवासी 58 वर्षीय सुरेश सिंह पुत्र स्व. हरिहर सिंह घर पर अकेले ही रहता था। पहली पत्नी के मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी, वह भी कुछ दिनों पूर्व उसे छोड़ कर चली गई। इसके बाद से ही वह काफी परेशान रह रहा था। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को वह नहीं दिखा । ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी जब घर के अंदर से कोई आहट नहीं मिली तो ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो सुरेश छत के चुल्ले से नायलान की रस्सी के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों सुरेश घर पर अकेले ही रह रहा था। पहली पत्नी से एक पुत्र व दो पुत्रियां थी। पुत्र शमशेर सिंह ननिहाल में ही रहता है तो वहीं दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है। डेढ़ वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी । वो दो माह पूर्व छोड़ कर चली गई। इसी के बाद से सुरेश परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed