फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फरार शिक्षक गांव के सिवान से हुआ गिरफ्तार

फरार शिक्षक गांव के सिवान से हुआ गिरफ्तार

Sat, 22 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
फरार शिक्षक गांव के सिवान से हुआ गिरफ्तार
रानी की सराय। कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाला आरोपी शिक्षक चंद्रशेखर यादव पुत्र दिलराम शनिवार की सुबह अपने गांव के सिवान से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह के मुताबिक चंद्रशेखर यादव रानी की सराय थाना क्षेत्र के जमालपुर भेलखरा गांव का निवासी हैै। वह रानी की सराय कस्बे में स्थित शेख रहमत इंटर कालेज में गणित का शिक्षक था। कालेज के सामने ही किराए का कमरा लेकर कोचिंग चलाता था। यहां पढ़ने वाली छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। सोशल साइटों के जरिए वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चंद्रशेखर के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुट थी। शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed