फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रिपोर्टर के आवास पर बम से हमला, दी तहरीर

रिपोर्टर के आवास पर बम से हमला, दी तहरीर

Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्टर के आवास पर बम से हमला, दी तहरीर
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट गांव निवासी एक निजी चैनल के रिपोर्टर के आवास पर सोमवार की देर रात कुछ लोगों ने बम से हमला किया और फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं रिपोर्टर ने मंगलवार की सुबह नगर कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। कोलघाट गांव निवासी रिपोर्टर रवि सिंह एक निजी चैनल में जिला प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। सोमवार की देर रात लगभग 10 बजे के करीब अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और घर के अंदर घुसे। लगभग पांच मिनट बाद ही तेज आवाज हुई। मुहल्ले के साथ ही वह भी घर के अंदर से निकलकर बाहर आए। जब लोगों ने देखा तो उनके गेट के सामने काफी संख्या सुतली बम के टुकड़े बिखरे हुए थे। घटना की जानकारी होने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन पत्रकारों में इस बात को लेकर रोष व्याप्त है। मंगलवार की सुबह पत्रकारों का एक दल नगर कोतवाली पहुंचा जहां रवि सिंह ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed