फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जमीन के विवाद में तोड़फोड़, चले ईंट पत्थर

जमीन के विवाद में तोड़फोड़, चले ईंट पत्थर

Sun, 04 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में तोड़फोड़, चले ईंट पत्थर
जहानागंज। कस्बा के मुख्य चौक पर शुक्रवार की रात विवादित जमीन पर दो पक्षों द्वारा निर्माण करने से नाराज तीसरा पक्ष रोकने पहुंच गया। इस दौरान तीनों पक्षों में जमकर एक दूसरे पर ईंट पत्थर से हमला किया गया। इस दौरान एक पक्ष की कार, आलमारी और उसमें रखे सामान आदि तोड़कर नष्ट कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर रात को भारी संख्या में फोर्स पहुंची और मामला शांत कराई। तीनों पक्ष के सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। शनिवार को इनका शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जहानागंज कस्बा के मुख्य चौक पर दो विस्वा जमीन है। जिस पर जहानागंज कस्बे के पियूष गुप्ता, विमल गुप्ता और मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हरिकेश सिंह अपना-अपना हक जताते हैं। उक्त जमीन में पियूष गुप्ता एक कमरा बनाकर उसमें अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं और अलमारी आदि रखे हुए हैं। शुक्रवार की रात हरिकेश और विमल गुप्ता मिलकर विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इस दौरान हरिकेश सिंह के अलावा उसका बेटा विवेक सिंह, विवेक का दोस्त कप्तानगंज का रहने वाला राहुल राय, विमल गुप्ता मौजूद थे। रात को निर्माण होने की जानकारी मिलने पर पियूष गुप्ता अपने भाई सौरभ गुप्ता के साथ निर्माण रोकने पहुंच गए। इस दौरान तीनों पक्षों में कहासुनी के बाद ईंट पत्थर चलने लगा। इसमें सौरभ गुप्ता घायल हो गया। मनबढ़ों ने पियूष गुप्ता की कार और आलमारी तोड़ दी। घटना की सूचना मिलने पर एसओ जहानागंज कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस इन तीनों पक्षों के अलावा जहानागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी मजदूर लालबहादुर राम को भी पकड़कर अपने साथ लेकर थाने चली गई। शनिवार को इन लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि काम रोकवा दिया गया है। तीनों पक्ष के सात लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed