फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
जहानागंज। एक माह पूर्व सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर बाजार के मेले में हुई मारपीट में घायल युवक की मंगलवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के मौत पर ग्रामीणों ने बुधवार को चंडेश्वर बाजार में आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लोग पुलिस की लापरवाही से नाराज थे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। जाम लगने की सूचना पर सीओ सिटी सच्चिदानंद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर सुबह आठ बजे से लगा जाम करीब दो घंटे बाद समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

मृत युवक दिनेश राजभर (40) पुत्र देवनरायन सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव का निवासी था। वह एक अक्तूबर को चंडेश्वर बाजार में लगा मेला देखने गया था। वहीं पर सिधारी थाने के गोधौरा गांव के कुछ मनबढ़ों ने मारपीटकर दिनेश को घायल कर दिया था। तभी से उसका वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। दिनेश के मौत से नाराज गांव के लोग बुधवार को चंडेश्वर बाजार में आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया। सुबह आठ बजे से सड़क जाम करने वालों ने सिधारी थाने की पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि पुलिस हमारी बात सुनने की बजाय डांटकर भगा देती थी।सड़क जाम की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सच्चिदानंद और एसओ सिधारी नागेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम को समाप्त करा दिया। दो भाईयों में बड़ा दिनेश खाड़ी देश सऊदी में रहकर नौकरी करता था। वह चार माह पूर्व घर आया हुआ था। नवंबर के पहले सप्ताह में उसे पुन: सऊदी जाना था। उसकी शादी हुई थी, लेकिन बच्चे नहीं हुए थे। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed