{"_id":"5c02d61abdec22418454fd54","slug":"201543689754-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूबीआई प्रबंधक और स्टाफ पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूबीआई प्रबंधक और स्टाफ पर धोखाधड़ी का केस
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। यूनियन बैंक गोमाडीह बाजबहादुर के शाखा प्रबंधक और बैंक स्टाफ पर नेट बैकिंग द्वारा 32 लाख रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया हैं। खाता धारक की शिकायत पर गंभीरपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रामाश्रय प्रजापति पुत्र लुटई गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर गांव के निवासी है। पुलिस को दी गई तहरीर में यूनियन बैंक गोमाडीह बाजबहादुर के शाखा प्रबंधक अर्जित अग्रवाल सहित अन्य स्टाफ को आरोपित किया है। नेशनल हाईवे के निर्माण में रामाश्रय प्रजापति के जमीन गई है। जमीन के बदले में सरकार की तरफ से उसे 97 लाख रुपये का मुआवजा मिला जो उसने अपने खाते में ट्रांसफर कराया थे। खाते में आए 97 लाख रुपयों में से दस लाख रुपये अपने निजी काम में खर्च कर दिया। इस दौरान उसके खाते मेें कुल 87 लाख रुपये शेष थे। 21 नवंबर को रामाश्रय प्रजापति जब रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से विभिन्न किस्तों में कुल 3230 032 रुपये निकाल लिए गए हैं। यह रुपये दस अक्तूबर से विभिन्न किस्तों में निकाले गए हैं। सारे रुपये मोबाइल का नंबर बदलकर नेटबैकिंग के जरिए निकाले गए हैं। घटना की जानकारी होने पर रामाश्रय ने थाने में तहरीर दी। जांच पड़ताल में आरोप सही पाए जाने पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य सबूत जुटाने में लगी हुई है। गंभीरपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि घटना की गहन जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य और सबूत जुटा रही है।
रामाश्रय प्रजापति के प्रार्थना पत्र देने पर उनके खाते का मोबाइल नंबर बदला गया है। इनके खाते से रुपये किस खाते में ट्रांसफर हुआ है। इसकी भी पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के बजाय पुलिस बैंक वालों को परेशानी कर रही। - अर्जित अग्रवाल, शाखा प्रबंधक, यूबीआई गोमाडीह बाजबहादुर
विज्ञापन
रामाश्रय प्रजापति के प्रार्थना पत्र देने पर उनके खाते का मोबाइल नंबर बदला गया है। इनके खाते से रुपये किस खाते में ट्रांसफर हुआ है। इसकी भी पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के बजाय पुलिस बैंक वालों को परेशानी कर रही। - अर्जित अग्रवाल, शाखा प्रबंधक, यूबीआई गोमाडीह बाजबहादुर
विज्ञापन