फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   करेंट लगने से युवक की मौत, वृद्ध झुलसा

करेंट लगने से युवक की मौत, वृद्ध झुलसा

Sun, 25 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
करेंट लगने से युवक की मौत, वृद्ध झुलसा
करेंट लगने से युवक की मौत, वृद्ध झुलसा
विज्ञापन

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव में रविवार की सुबह करेंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। वहीं दीदारगंज थाने के सिसवारा गांव में दोपहर को करेंट लगने से वृद्ध झुलस गया। उसे पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। मृत युवक राजबहादुर यादव (34) पुत्र तिबहाल सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव का निवासी था। वह रविवार की सुबह पंखा चलाकर धान ओसा रहा था। इस दौरान करेंट लगने से झुलस गया। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। राजबहादुर चार बेटी और एक बेटे का पिता था। इसीक्रम में दीदारगंज थाने के सिसवारा गांव निवासी फूलचंद बिंद (60) रविवार की दोपहर अपना टूल्लू पंप चलाकर आलू की सिंचाई करने जा रहा था। मोटर स्टार्ट करते समय करेंट लगने से झुलस गया। उसे पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।


स्कूल का ताला तोड़कर चोरी
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल का जंगला तोड़कर शनिवार की रात भीतर घुसे चोर दो बोरी गेहूं, एक बोरी चावल, स्टेपलाइजर आदि चुरा ले गए। रविवार की सुबह स्कूल खोलने पर घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक दुर्गेश राय ने थाने में तहरीर दी। दुर्गेश ने बताया कि चोर जंगले का ताला तोड़कर भीतर घुसे थे। रविवार को मतदाता पुनरीक्षण के लिए स्कूल खोलने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उनका आरोप है कि स्कूल में आए दिन चोरियां हो रही। पर पुलिस कार्रवाई की बजाय मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed