फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मैजकिक के धक्के से खाई में पलटा आटो

मैजकिक के धक्के से खाई में पलटा आटो

Mon, 12 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
मैजकिक के धक्के से खाई में पलटा आटो

विज्ञापन

अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार पुल के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित मैजिक के धक्के से सवारियों से भरा आटोरिक्शा करीब 20 फुट गहरी खाई में गिर गया। आटोरिक्शा में सवार छह यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद शेष लोगों को छोड़ दिया गया। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घायलों में जीयनपुर कोतवाली के अंजान शहीद गांव निवासी मुमताज (38) पत्नी रेहाना, तबस्सुम (7) पुत्री रेहान, मुबारकपुर थाने के पुरानी बस्ती नहिवासी मो. अयूब की बेटी सनोबर (14), बेटा आरिफ (5), अयूब (3), मीरा (3) का नाम शामिल है। मुबारकपुर थाने के पुरानी बस्ती निवासी मो. अयूब अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ मुबारकपुर कस्बे से आटोरिक्शा में बैठकर कहीं जा रहा था। जैसे ही आटोरिक्शा गुजरपार पुल के पास पहुंचा, पीछे से आ रही अनियंत्रित मैजिक ने आटोरिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें आटो 20 फुट गहरी खाई में पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया जहां मुमताज की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शेष का इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन









मैजिक के धक्के से खाई में पलटा आटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed