{"_id":"5b4b91c04f1c1b38748b503d","slug":"201531679168-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी विवाद में हुई शबनम की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी विवाद में हुई शबनम की हत्या
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के उंचहुआ गांव में दो दिन पूर्व शुक्रवार की दोपहर सौतेली मां शबनम की गोली मारकर हत्या के पीछे का मुख्य वजह प्रापर्टी का विवाद और घरेलू कलह बताया गया। शबनम अपने पति से तलाक और दोनों बच्चों को छोड़ अपने जीजा से शादी की थी। वह गर्भवती भी थी। घटना के संबंध में उसके पति डा. शमीम ने तहरीर देकर बेटे मकबूल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर मकबूल की तलाश में जुटी हुई है। तरवां थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा के मुताबिक तरवां थाने के बीबीपुर गांव निवासी डा. शमीम की उंचहुआं बाजार में डिस्पेंसरी है। डा. शमीम की शादी नूरजहां से हुई थी। इससे दो बेटे और एक बेटी है। शमीम ने अपनी बेटी शमा के नाम पर ही अपने डिस्पेंसरी का नाम रखा था। करीब दो वर्ष पूर्व नुरजहां की छोटी बहन शबनम अपने गुजरात के रहने वाले पति को तलाक दे दी और दोनों बच्चों को उसी के पास छोडक़र नूरजहां के यहां चली आई थी। यहां घर वालों की सहमती पर उसने अपने जीजा डा. शमीम से निकाह कर लिया। शमीम उसे लेकर उंचहुआ बाजार में रहते थे। जबकि पहली पत्नी नूरजहां अपने बच्चों को साथ बीबीपुर वाले घर पर रहती है। शमीम का बेटा मकबूल भी पिता के साथ ही रहता था। इसीबीच पता चला कि शबनम गर्भवती हो है। यह बात मकबूल को सताने लगी कि अब तक वह और उसका भाई पिता की प्रापर्टी का वारिश थे। ऐसे में शबनम का बेटा होगा तो वह भी हिस्सेदार बनेगा। इस बात को लेकर घर में भी कलह चल रही थी। इसीबीच शुक्रवार की दोपहर मकबूल उचहुआं बाजार पहुंचा और घर में घूसकर शबनम की हत्याकर फरार हो गया। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि मकबूल की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन