फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चाकू मारकर मछली विक्रेता की हत्या, भाई घायल,

चाकू मारकर मछली विक्रेता की हत्या, भाई घायल,

Thu, 05 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
चाकू मारकर मछली विक्रेता की हत्या, भाई घायल,
बलरामपुर। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव में मंगलवार की रात घात लगाए मनबढ़ों ने चाकू मारकर मछली विक्रेता की हत्या कर दिया। बीच बचाव करने में उसका भाई घायल हो गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। मृत मंगरु सोनकर (35) पुत्र लाला मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव का निवासी था। वह मछली बेचने का काम करता था। उसका गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। मंगलवार की रात को मंगरु मछली बेचकर घर लौट रहा था। जैसे ही गांव के बाहर सिवान में पहुंचा कि घात लगाए मनबढ़ों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे मंगरु के भाई भोभल (40) को भी मनबढ़ चाकू घोंपकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग दोनों भाईयों को जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में मंगरु की मौत हो गई। जबकि भोभल का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। मंगरु चार बेटा और एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन


बेटा ने बाप को मारा चाकू
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सिरही गांव में बुधवार की शाम चार बजे मामूली विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी बेटा फरार हो गया। जबकि घायल पिता को क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल राजाराम चौहान (55) रौनापार थाना क्षेत्र के सिरही गांव का निवासी है। बुधवार की शाम करीब चार बजे राजाराम का उसके बेटे के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। जिससे नाराज बेटा घर में रखा चाकू उठाया और पिता पर हमला कर दिया। चाकू लगने से राजाराम घायल हो गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि आरोपी फरार हो गया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। ना ही तहरीर मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed