फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्ठा मालिक को मारपीट कर 1.15 लाख की लूट

ट्ठा मालिक को मारपीट कर 1.15 लाख की लूट

Sat, 05 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्ठा मालिक को मारपीट कर 1.15 लाख की लूट
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के केदलीपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ईंट भट्ठा मालिक की पहले जम कर पिटायी किया फिर उसके पास रखे 1.15 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये। मारपीट की घटना में भट्ठा मालिक को गंभीर चोट आयी है। पीड़ित ने घटना के बाबत बरदह थाने में दो नामजद समेत छह के खिलाफ तहरीर दी है। बरदह थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव निवासी श्याम बहादुर सिंह पुत्र स्व. जमुना सिंह ईंट भट्ठा संचालक है। उसके क्षेत्र में तीन भट्ठे संचालित होते है। श्यामबहादुर का एक मकान ठेकमा बाजार में भी है। गुरुवार की रात लगभग आठ बजे वह अपने चार पहिया वाहन से गांव सम्मोपुर जा रहा था। अभी वह केदलीपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि एक मारूति 800 कार रास्ते में खड़ी थी। जिस पर श्याम बहादुर बाहर निकला और कार सवारों से गाड़ी को साइड करने को कहा। इसी दौरार कार सवार युवक उस पर टूट पड़े और जम कर पिटायी कर दी। भट्ठा मालिक को गंभीर रुप घायल करने के बाद मारूति सवार बदमाश उसके पास रखे 1.15 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये। राहगीरों ने भट्ठा मालिक को लहुलुहान हालत में देखा तो उपचार के लिए पीएचसी ठेकमा ले गये जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराये। घटना के बाबत रात में ही दो नामजद समेत आधा दर्जन के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। घटना के बाबत सीओ लालगंज ने बताया कि मारपीट की घटना तो हुई है, लेकिन लूट की बात संदिग्ध लग रही है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed