फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मकान से पांच लाख की चोरी

मकान से पांच लाख की चोरी

Sat, 24 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मकान से पांच लाख की चोरी
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में शुक्रवार की रात छत के रास्ते भीतर घुसे चोर करीब पांच लाख रुपये मूल्य का आभूषण, कपड़ा और सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

पीड़ित जयंत सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव के निवासी हैं। शुक्रवार की रात जयंत का परिवार घर में सो रहा था। रात को गांव का माहौल सुनसान पाकर चोर छत के रास्ते जयंत के मकान में घुसे। कमरों में रखा गया बक्सा, अटैची आदि तोडक़र करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए। चोरी गए सामानों में आभूषण, कपड़ा, साड़ी, बर्तन आदि शामिल है। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर जयंत ने पुलिस को सूचना दी। एसओ अमित सिंह मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सीओसिटी सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed