फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Mon, 07 Jan 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
लाटघाट(आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के बेलहिया ढाले पर सोमवार की शाम को अनियंत्रित दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

मृत युवक अर्जुन (25) पुत्र श्यामलाल रौनापार थाना क्षेत्र के छितौनी अचल नगर गांव का निवासी था। जबकि घायल अखिलेश (26) पुत्र महगू है। वह रौनापार थाने के धुसवा गांव का निवासी है। सोमवार की शाम को अर्जुन अपनी बाइक पर गांव के एक युवक को बैठाकर कहीं जा रहा था। जबकि अखिलाश अपनी बाइक पर गांव के अन्य दो युवकों को बैठाकर कहीं जा रहा था। जैसे ही यह दोनों बेलहिया ढाले पर पहुंचे कि दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई। इसमें अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल अन्य लोगों के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed