{"_id":"5c2f95c6bdec2256b9144d9b","slug":"191546622406-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांगने की बजाय बेच रहे थे योजनाओं का बोर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं के प्रचार-प्रचार का साइन बोर्ड लगवाने का काम जिस प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया है, उस ठेके के मजदूर शुक्रवार की शाम को इन बोर्डों को जीयनपुर बाजार में भंगार वाले के यहां बेचते पकड़े गए। गाड़ी बोर्ड सहित मजदूरों को थाने लेकर चली गई, जहां इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देती साइनबोर्ड से भरी पिकअप लेकर चार लोग शुक्रवार की शाम को जीयनपुर बाजार के पास पहुंचे। साइनबोर्ड को क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूल, तहसील, अस्पतालों के बाहर आदि सार्वजनिक स्थानों पर टांगना था। घटना के बारे में भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि पिकअप सवार यह सभी साइन बोर्ड को टांगने की बजाय स्टीकर फाड़कर एक भंगार की दुकान पर बेचने के लिए नापतौल करवा रहे थे। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची और बोर्ड बेचने वालों को पकड़कर थाने लेकर चली गई। कोतवाल जीयनपुर देवानंद ने बताया कि मजदूरों से अभी पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जो भी निर्देश मिलेगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।