फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक ट्रक चावल लेकर चालक फरार

एक ट्रक चावल लेकर चालक फरार

Tue, 04 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एक ट्रक चावल लेकर चालक फरार
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव से गत दिनों एक ट्रक चावल लेकर गुजरात के लिए निकले चालक और खलासी माल लेकर फरार हो गए। गंतव्य स्थान पर चावल से लदा ट्रक न पहुंचने पर घटना की जानकारी दुकानदार को हुई तो उसने सोमवार को गंभीरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें ट्रक के चालक, खलासी और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने में जुट गई है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजर निवासी सखन गुप्ता पुत्र स्व. मोतीचंद गांव-गांव घूमकर किसानों से चावल खरीदकर मंगरावा गांव में स्थित अपने गोदाम में रखते हैं। यहां काफी संख्या में चावल इकट्ठा हो जाने पर उसे गुजरात प्रदेश में ले जाकर बेच देते हैं। इसीक्रम में 22 नवंबर को सखन गुप्ता अपने दो अन्य साथियों का कुल 258 क्विंटल चावल 380 बोरियों में भरकर तैयार किए और राजलक्ष्मी ट्रांसपोर्ट ठेकमा के मालिक मनोज यादव के सहयोग से ट्रक बुक कराकर उसमें सारा माल लादकर गुजरात के लिए रवाना कर दिया। गुजरात के लिए चावल भेजने के बाद सखन गुप्ता सहित अन्य लोग किसानों से और चावल खरीदने में जुट गए। उधर पूरा चावल लेकर ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गए। गंतव्य तक चावल न पहुंचने पर सखन गुप्ता को घटना की जानकारी हुई तो सोमवार को उसने गंभीरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें राजलक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के मालिक मनोज यादव के अलावा ट्रक के चालक और खलासी को आरोपित किया है। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रांसपोर्टर मनोज यादव की भूमिका संदिग्ध है। पूर्व में भी वह इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed