फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संगठन पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

संगठन पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 02 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
संगठन पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय के पास से 18 दिसंबर को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए कुख्यात बदमाश मोहन पासी को हापुड़ जिले में हुए एनकाउंटर में एसटीएफ लखनऊ की टीम ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मोहन की फरारी को साजिश करार देते हुए शहर कोतवाली पुलिस उसके बचाव में उतरे संगठन के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस उन लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। पुलिस के इस कार्रवाई से संगठन के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में वर्चस्व की जंग के चलते मेंहनगर थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश श्यामबाबू पासी अपने साथी मोहन पासी, राजन पासी आदि के साथ मिलकर जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहां गांव के प्रधान राकेश सिंह पप्पू के काफिले पर हमला बोल दिया। अंधाधुंध चलाई गई गोली में पप्पू समेत उनके दो गनरों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में श्यामबाबू और मोहन पासी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे। 18 दिसंबर 2017 को मोहन पासी निजामाबाद थाना क्षेत्र में हुई गोली मारकर लूट के एक मामले में पेशी पर आया हुआ था। अदालत में पेश होने के बाद पुलिसकर्मी मोहन को लेकर न्यायालय के लाकअप में ले जा रहे थे। तभी वह पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। मोहन के साथ उसका भाई भी मौजूद था। मोहन की फरारी के बाद कई संगठन के लोग इसे पुलिस की साजिश करार देते हुए एनकाउंटर करने का आरोप लगाए थे। संगठन के लोगों का कहना था कि पुलिस साजिश के तहत मोहन को फरारी दिखाकर किसी गुप्त ठिकाने पर रखे हुए है। उधर 29 जनवरी को एसडीएफ लखनऊ के एसपी अभिषेक सिंह की टीम ने दिल्ली से सटे हापुड़ शहर के पास हुए मुठभेड़ में मोहन पासी को ढेर कर दी। वह किसी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा था। मोहन के एनकाउंटर में मारे जाने के पास पुलिस उन संगठन के लोगों का उसकी फरारी में हाथ बताते हुए साजिश रचने का दोषी करार दे रही है। मोहन के बचाव में उतरे संगठन के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

0000
मोहन पासी के फरारी में उन संगठन के लोगों का हाथ है जो उसके बचाव में उतरे थे। वे लोग साजिश के तहत मोहन को भगाकर पुलिस पर तरह-तरह का आरोप लगा रहे थे। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शहर कोतवाल को निर्देश दिया गया है। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed