फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राष्ट्रीय महासचिव और विधायक ने बंधाया ढांढस

राष्ट्रीय महासचिव और विधायक ने बंधाया ढांढस

Thu, 11 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव और विधायक ने बंधाया ढांढस
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव निवासी सपा नेता राजबहादुर यादव की मंगलवार की सुबह की गई नृशंस हत्या करने के मामले में नामजद पांच आरोपियों को पुलिस घटना के दूसरे दिन बुधवार की शाम तक नहीं गिरफ्तार कर सकी। आरोपियों की तलाश में जहां उनके नात, रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही। वहीं घर वालों के आंसू दूसरे दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव और क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव राजबहादुर के घर पहुंचे और घर वालों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव के साथ पार्टी के अन्य नेतागण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि अकबेलपुर गांव निवासी राजबहादुर यादव सपा के सेक्टर प्रभारी थे। उनका गांव के ओमप्रकाश तिवारी से जमीन का विवाद चल रहा था। मामला हाईकोर्ट में लंबित है। मंगलवार की सुबह सात बजे राजबहादुर घर से पैदल ही टहलने के लिए निकले हुए थे। सुबह दस बजे तक घर वापस न आने पर परिवार के लोग उन्हें खोजने निकले इस दौरान घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित इंटर कालेज के पास राजबहादुर की लाश पड़ी हुई थी। हत्यारोपियों ने उनके गर्दन को धड़ से अलग कर दिया था। घटना के संबंध में राजबहादुर के छोटे भाई उमाकांत यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें विपक्षी ओमप्रकाश तिवारी, कृष्णपाल तिवारी, अंकुर तिवारी, अंकित और रवि तिवारी को आरोपित किया है। घटना के बाद से ही यह सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए नात, रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश दे रही है। उधर बुधवार को पार्टी नेता की हत्या होने की सूचना पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव, नगर पंचायत अतरौलिया के चेयरमैन सुभाष चंद्र जायसवाल, पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव, महेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे। दुख की घड़ी में अपने बीच अपने नेता को पाकर राजबहादुर के घर वाले आपा खो बैठे और दहाड़े मारकर रोने लगे। इस दौरान आसपास का माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। बलराम यादव ने परिवारवालों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही एसओ अतरौलिया से मिलकर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए संपर्कियों के घर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed