{"_id":"5a3aa8c64f1c1b86698c2e8e","slug":"191513793734-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को पत्र भेजे तो फर्जी मुकदमा लाद दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री को पत्र भेजे तो फर्जी मुकदमा लाद दूंगा
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव निवासी पन्नालाल यादव ने बुधवार को डीएम और एसपी से दरोगा की शिकायत करते हुए
न्याय की गुहार लगाई। उसका आरोप है कि थाने पर मौजूद दरोगा ने उसे धमकी दी कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर सूचना मांगते हो। यदि सूचना मांगना बंद नहीं किया तो तुम्हें फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा।
पन्नालाल यादव एमटीएनएल का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उन्होंने मकान, दूकान, जमीन आदि खरीदी। उसका आरोप है कि नौकरी से रिटायर होकर घर आने पर परिवार के लोग हिस्सा नहीं दे रहे। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा है। एसडीएम, डीएम आदि के यहां गुहार लगाने के बाद भी न्याय मिला तो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही जनसूचना के तहत जवाब मांगा। डीएम ने पन्नालाल की शिकायत पर मामले के निस्तारण के लिए देवगांव कोतवाली में 15 दिसंबर को पत्र भेजा था। 16 दिसंबर को पन्नालाल थाने पहुंचा। उसका आरोप है कि थाने पर तैनात एक दरोगा ने उसे धमकी दिया कि तुम प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति आदि को ज्यादा पत्र भेजते हो, पत्र भेजना नहीं बंद किया तो तुम्हारे खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दूंगा। इतना ही नहीं उसने काम करने के एवज में हिस्सा देने की भी बात की।