{"_id":"59e7a5da4f1c1bec538b832a","slug":"191508353498-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार फर्जी लाभार्थियों का दे दिया प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार फर्जी लाभार्थियों का दे दिया प्रधानमंत्री आवास
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना में मुहम्मदपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत सिंघड़ा में आवास आवंटन में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई तो पाया गया चार अपात्रों को आवास आवंटित कर दिए गए थे। इनको पहली किस्त भी जारी हो गई थी। मामले के दोषी मिले सहायक लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। कार्रवाई में देरी पर पीजी से जवाब मांगा गया है।
बताते चलें कि भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी से ग्राम पंचायत सिंघड़ा में गलत तरीके से आवास आवंटन की शिकायत की थी। जांच के दौरान कमला पत्नी काली प्रसाद, मुराती पत्नी हंसू, कमलावती पत्नी रामविजय और गीता पत्नी रामझलक को गलत तरीके से आवास का आवंटन होना पाया गया। साथ ही इनको आवास की पहली किस्त भी जारी कर दी गई थी। आवास आवंटन के पत्र पर ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के हस्ताक्षर भी नहीं थे। जब इसकी जांच की गई तो इसमें सहायक लेखाकार की संलिप्तता सामने आई। सीडीओ ने मामले में सहायक लेखाकार के खिलाफ एफआईआर और रिकवरी के आदेश दिए थे। जांच में देरी होने पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने परियोजना निदेशक दुुर्गादत्त शुक्ला से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही इस मामले में सहायक लेखाकार के खिलाफ विभागीय और वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।