फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चार खाते से 416165 रुपये निकाले

चार खाते से 416165 रुपये निकाले

Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
चार खाते से 416165 रुपये निकाले
अतरौलिया/आजमगढ़। मुबारकपुर, सिधारी और अतरौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले चार लोगों के खाते से जालसाज 416165 रुपये निकाल लिया। रुपये इंटरनेट और एटीएम कार्ड बदलकर निकाले गए हैं। पीड़ितों को जब घटना की जानकारी हुई तो संबंधित थाने में मंगलवार को अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी वंशराज यादव का यूबीआई लोहरा के खाता है। कोई जालसाज इंटरनेट के जरिए वंशराज के खाते से 1 अगस्त से 21 अगस्त के बीच 2.12 लाख रुपये निकाल लिया। 29 अगस्त को बैंक पहुंचने पर वंशराज को घटना की जानकारी हुई तो थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसीक्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरा दुल्हन मुहल्ला निवासी शरीफ अहमद ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका आरोप है कि उनके बचत खाते से 27 जुलाई को 14799, 99901 और 665 रुपये तीन किस्तों मेें निकाल लिया गया है। यह रकम इंटरनेट के जरिए सामानों की खरीदारी करके निकाली गई है। इसी मुहल्ले के रहने वाले मु. मुस्तकीम का आरोप है कि कोई जालसाज उसने खाते से 21 अगस्त को दस हजार रुपये और 22 अगस्त को 25800 रुपये निकाल लिया। घटना की जानकारी बैंक पहुंचने पर इन दोनों को हुई। इसीक्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के मकबुलपुर गांव निवासी धीरज शुक्ला का आरोप है कि 22 अगस्त को वह सिधारी थाना क्षेत्र के पहलवान तिराहे पर स्थित एटीएम से रुपये निकाल रहा था। वहां मौजूद दो युवक देखने के बहाने उसका कार्ड ले लिया और बदलकर उसे दूसरा कार्ड थमाकर उसके खाते से 53 हजार रुपये निकाल लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित धीरज शुक्ला ने मंगलवार को सिधारी थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed