फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिला पंचायत सदस्य की बहू संग छेड़खानी

जिला पंचायत सदस्य की बहू संग छेड़खानी

Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की बहू संग छेड़खानी
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य की बहू के साथ पड़ोसी गांव के लोगों ने छेड़खानी की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि वो बुधवार सायं शौच करने के लिए अपनी ननद और पड़ोस की दो बच्चियों के साथ खेत में जा रही थी कि। पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उन्के साथ छेड़खानी की। जब पीड़ितों ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद आरोपी युवक अपने घर की ओर भागे। गांववालों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना कोतवाली देवगांव में दी। कोतवाल देवगांव ने रात में ही आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वो हाथ नहीं लगे। सुबह पीड़ित पक्ष कोतवाली में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने दो लोगों के ऊपर सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed