{"_id":"5c869f87bdec2213ed0cafd1","slug":"181552326535-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानागंज ब्लाक प्रमुख सहित अन्य पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहानागंज ब्लाक प्रमुख सहित अन्य पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी एक इंटर कालेज के प्रबंधक ज्ञानेश्वर सिंह यादव ने रविवार को तरवां थाने में मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जहानागंज ब्लाक के प्रमुख जिगरसंडी गांव निवासी संजय यादव, उनके साथी ओमकार यादव, सुनील यादव, गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाने के भालाखुर्द गांव निवासी विनय पांडेय उर्फ चुन्नू आदि को आरोपित किया है।
पीड़ित ज्ञानेश्वर सिंह यादव का आरोप है कि बीबीपुर गांव में स्थित ईश्वरदत्त इंटर कालेज का वह प्रबंधक हैं। जहानागंज ब्लाक के प्रमुख संजय यादव एक अपराधिक छवि के व्यक्ति हैं। इनका क्षेत्र के तमाम बदमाशों से संपर्क है। संजय यादव ज्ञानेश्वर सिंह यादव के विद्यालय पर कब्जा करना चाहता है। इसके उद्देश्य से वह पूर्व में भी कई बार धमकी आदि दे चुका है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों के यहां पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों के लापरवाही का परिणाम रहा कि तीन मार्च को संजय यादव अपने अन्य साथियों को लेकर ज्ञानेश्वर सिंह यादव के घर पहुंचा। उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही हत्या करने के उद्देश्य से गोली चलाया। संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई और वह बच गया। गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। भीड़ आती देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही। जो सच निकलकर आएगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।