फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में मजदूर और वृद्धा की मौत

सड़क हादसे में मजदूर और वृद्धा की मौत

Wed, 06 Feb 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मजदूर और वृद्धा की मौत
जहानागंज/बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार के पास और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में सोमवार की रात हुए दो अलग-अलग हादसे में मजदूर और वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के समय मजदूर बाजार से घर लौट रहा था। जबकि वृद्धा रोडवेज बस से उतरकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के बेलहथा गांव निवासी नागेंद्र कुमार (42) पुत्र पूजन मजदूरी करता था। वह सोमवार को अपने ससुराल से घर लौट रहा था। सिधारी थाने के शाहगढ़ बाजार में रात को पहुंचा तो गांव के अन्य दो लोगों से भेंट हो गई। यहां से तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर घर जाने लगे। बाइक चलाते समय नागेंद्र हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही बाइक बाजार से आगे बढ़ी की अज्ञात वाहन का टक्कर से नागेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि अन्य दोनों सकुशल बच गए। नागेंद्र को जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि उसकी मौत हो गई। नागेंद्र एक बेटी और तीन बेटों का पिता था। इसीक्रम में रौनापार थाने के पहाड़पुर गांव निवासी रेशमा देवी (60) पत्नी खरभान कुंभ नहाने गई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे रेशमा देवी लाटघाट बाजार में बस से नीचे उतरकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी उधर से गुजरे अनियंत्रित बस की टक्कर से रेशमा घायल हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। रेशमा देवी चार बेटा और एक बेटी की मां थी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारमऊ बाजार में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पल्लेदारी करने वाले मजदूर की मंगलवार की शाम बालू हटाते समय ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित गांव के लोग मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मौके पर लाश रखकर आजमगढ़-लखनऊ प्रमुख मार्ग जाम कर दिया। देर शाम तक जाम लगा रहा। मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया। अखिलेश राम (45) पुत्र हरिराम तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह चार बेटी और तीन बेटों का पिता था। परिवार का जीविका चलाने के लिए वह बिलारमऊ बाजार में स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पल्लेदारी करता था। मंगलवार की शाम को अखिलेश राम दुकान के बाहर बिखरे पड़े बालू को बटोर रहा था। इस दौरान दुकान का ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर अखिलेश के ऊपर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोग जब तक अखिलेश को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। अखिलेश के मौत की सूचना उसके घर और गांव वालों को हुई तो सभी आक्रोशित होकर दुकान पर पहुंचे। परिवारवालों को मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अखिलेश की लाश को आजमगढ़-शाहगंज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। देरशाम तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका, जमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed