फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक साथ दो पदों से वेतन उठाने वाले शिक्षक से होगी रिकवरी-MAU

एक साथ दो पदों से वेतन उठाने वाले शिक्षक से होगी रिकवरी-MAU

Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
एक साथ दो पदों से वेतन उठाने वाले शिक्षक से होगी रिकवरी-MAU
आजमगढ़। मऊ जिले के पूनापार गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक भूपेंद्र वीर सिंह से बेसिक शिक्षा विभाग रिकवरी करेगा। बेसिक शिक्षाधिकारी मऊ ने जांच पूरी करते हुए 28 दिसंबर 2018 को यह आदेश जारी करते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी मऊ को रिकवरी की कवायद शुरू करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

मऊ जिले पूनापार भटौली गांव निवासी भूपेंद्र वीर सिंह एक साथ दो पदों पर नौकरी करते हुए सरकारी वेतन ले रहे थे। एक तो वे गांव स्थित महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर बतौर सहायक अध्यापक के रूप में तैनात थे तो वहीं डाक विभाग में भी मृतक आश्रित के रूप में नौकरी कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर इसकी शिकायत मंडलायुक्त से हुई। जिस पर एडी बेसिक को जांच का निर्देश हुआ। जांच पूरी होती इससे पूर्व ही भूपेंद्र वीर सिंह शिक्षक पद से सेवानिवृत्त भी हो गए।
विज्ञापन

मिलीभगत कर उन्होंने अपना पेंशन प्रपत्र भी तैयार करा कर निदेशालय कोषागार को भेजवा दिया। इस बीच पुन: शिकायत हुई तो पेंशन की कवायद रोक दी गई। बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही प्रवर अधीक्षक डाक ने भी जांच की कवायद शुरू की। बीएसए मऊ द्वारा मांगी गई सूचना पर प्रवध अधीक्षक डाक ने यह आख्या दिया कि भूपेंद्र वीर सिंह मृतक आश्रित के रूप में पूनापार डाकघर पर कार्यरत है। एक साथ दो सरकारी पदों पर नौकरी करते हुए वेतन आहरण की पुष्टि होने पर बेसिक शिक्षाधिकारी मऊ ओपी त्रिपाठी ने वित्त एवं लेखाधिकारी को भूपेंद्र वीर सिंह के जीपीएफ पेंशन आदि के प्रपत्रों को निरस्त करते हुए एक साथ दो पदों पर रहते हुए आहरित किए गए वेतन की रिकवरी करने का आदेश जारी कर दिया। शिक्षक पद से भूपेंद्रवीर सिंह जहां सेवानिवृत्त हो चुकी है तो वहीं डाक विभाग में अभी वे कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed