{"_id":"5c153cc3bdec2253a2409472","slug":"181544895683-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते से गायब हुई दुल्हन, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते से गायब हुई दुल्हन, मचा हड़कंप
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। शादी के बाद गुरुवार को परिवार के साथ कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही दुल्हन बीच रास्ते से गायब हो गई। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। घरवालों ने अलीगढ़ जीआरपी को सूचना दी। पुलिस व परिवार के लोग तलाश में जुटे थे। दो घंटे बाद दुल्हन उन्नाव में मिल गई। इसके बाद परिवार के लोग दिल्ली रवाना हो गए।
तरवां क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार दिल्ली और लखनऊ में रहता है। एक सप्ताह पूर्व परिवार के लोग अपने पैतृक गांव आए और यहां अपने छोटे बेटे की शादी करने के बाद गुरुवार को रिसेप्शन के लिए कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। दुल्हन अपनी ननद के साथ के एसी कोच में थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य स्लीपर कोच में थे। देर रात ट्रेन टूंडला से अलीगढ़ के बीच थी तभी ननद की आंख खुली तो देखा की भाभी अपनी सीट पर नहीं है। पहले तो उसने सोचा कि टायलेट गई होंगी, लेकिन काफी देर तक न आने पर ननद ने अन्य कोच में मौजूद परिवारवालों को बताया। दुल्हन के गायब होने से हड़कंप मच गया।
परिवारवालों ने अलीगढ़ स्टेशन पर जीआरपी को सूचना दी। इस बीच पता चला कि दुल्हन उन्नाव में है। सूचना मिलने पर उन्नाव जीआरपी ने दुल्हन को खोज निकाला। दुल्हन ने बताया कि वह पानी पीने के लिए स्टेशन पर उतरी थी तभी ट्रेन छूट गई। बैट्री डिस्चार्ज होने से उसका मोबाइल भी बंद था। जिससे ट्रेन छूटने की सूचना वह घर वालों को नहीं दे पाई। जीआरपी थाना प्रभारी अलीगढ़ विजय सिंह ने बताया कि दुल्हन सकुशल अपने परिवार में दिल्ली पहुंच गई है।