फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन घरों से नगदी सहित लाखों का सामान चुरा

तीन घरों से नगदी सहित लाखों का सामान चुरा

Sun, 27 May 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
तीन घरों से नगदी सहित लाखों का सामान चुरा
मार्टीनगंज(आजमगढ़)। दीदारगंज थाना क्षेत्र में चोर घटनाओं को ताबड़तोड़ अंजाम दे रहे। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है। इसीक्रम में शुक्रवार की रात चोर दीदारगंज थाना क्षेत्र के कादनपुर गांव निवासी तीन लोगों के घर में घुसे और एक लाख रुपये नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान और आभूषण चुरा लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के कादनपुर गांव निवासी विद्या प्रसाद के मकान के मुख्य द्वार पर लगा चैनल का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। उसके घर से तीन हजार रुपये नगद और हजारों रुपये मूल्य का सोने का कर्णफूल, कपड़ा आदि चुरा लिया। इसीक्रम में सीताराम यादव और सूर्यनाथ यादव का मकान आपस में सटा हुआ है। दोनों का परिवार अलग-अलग रहता है। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते इनके मकान के भीतर घुस गए। चोर आलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर सीताराम के घर से एक लाख रुपये नगद के अलावा सोने का कर्णफूल, चार जोड़ी पायल, तीन बिछिया आदि करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। जबकि सूर्यनाथ के घर से दो सोने की चेन, बाली, नथिया, मांगटीका, पायल आदि करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह जगने पर इन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट गई। दीदारगंज थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और दहशत है। वहीं पुलिस मौन साधे हुए है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि चोरों का कोई गिरोह है जो क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस इन पर नजर रखे हुए है। जल्द ही सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed