फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फरार आरोपियों के घर

फरार आरोपियों के घर

Wed, 31 Jan 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
फरार आरोपियों के घर
लाटघाट। काफी समय से वांछित चल रहे दो अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को 82 (कुर्की) की नोटिस चस्पा किया। इस दौरान दोनों आरोपियों के गांव में डुगडुगी भी पिटवाई गई। एसओ रौनापार राकेश सिंह ने बताया कि 12 सितंबर 2013 को महराजगंज थाना क्षेत्र के अमानी मोड़ ने माफिया सरगना अमरजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके दो साथी अरविंद निषाद पुत्र विक्रम निवासी सेमरी थाना महराजगंज और लालजी निषाद पुत्र रामधनी निवासी नलगढ़ा जयसिंग थाना बेलघाट जिला गोरखपुर फरार हो गए थे। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को दोनों के घरों पर दफा 82 की नोटिस चस्पा कराई गई और गांव में डुगडुगी भी पिटवाई गई। इस कार्रवाई में एसआई अश्विनी मिश्रा के साथ ही पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन

मारपीट में वृद्ध घायल
बलरामपुर। शहर कोतवाली के बलरामपुर गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से नगदू (80) पुत्र स्व. बिरबल गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नकदी और मोबाइल संग चोर पकड़ाया
सरायमीर। कस्बा के चककाजी मुहल्ला निवासी कलीम पुत्र सुहेल अहमद ने सोमवार को थाने में शेरवां गांव निवासी शिवकुमार पुत्र गोपाल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में कलीम ने बताया कि सोमवार की शाम घर पर उसकी मां और भाभी मौजूद थी। इसी दौरान शिवकुमार घर में घुसा और दो मोबाइल और पैंट की जेब से 10 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गया। कलीम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर चोर की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह एसआई पारसनाथ यादव ने नंदाव मोड़ से शिवकुमार को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी गई दोनों मोबाइल के साथ ही चार हजार रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed