{"_id":"5cc9def1bdec22075b0becb3","slug":"171556733681-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालिका समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। बहू को मायके पहुंचाकर आटोरिक्शा में बैठकर घर लौट रहे ससुर की मंगलवार की रात आठ बजे अहरौला थाना क्षेत्र के भद्रपुर गहजी गांव के पास आटो पलट जाने से दबकर मौत हो गई। आटो चालक भी घायल हो गया। उसका क्षेत्र के अस्पताल में इलाज चल रहा। पुलिस ने मृत वृद्ध के घर सूचना देकर लाश बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर तरवां थाने के सराय त्रिलोचन के पास ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर बालिका की मौत हो गई। घटना के समय वह सड़क पार कर रही थी। मृत वृद्ध कोमल निषाद (62) अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव का निवासी था। कोमल की बहू का मायका अहरौला थाना क्षेत्र के गढ़वा गहजी गांव में था। बहू को आवश्यक कार्य से मायके जाना था। मंगलवार की शाम को कोमल कंधरापुर थाने के सेहदा गांव निवासी अपने रिश्तेदार गुलाब निषाद (25) को फोन कर उसका आटोरिक्शा घर बुलाया। इसी आटो में बैठकर तीनों लोग बहू के मायके पहुंचे। रात करीब आठ बजे कोमल और गुलाब घर लौट रहे थे। जैसे ही आटो भद्रपुर गहजी गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें कोमल और गुलाब दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने कोमल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि चालक का क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। कोमल पांच बच्चों के पिता थे। इसीक्रम में तरवां थाने के रासेपुर गांव निवासी रितिका पासवान (6) पुत्री सोनू मंगलवार की शाम को कहीं जा रही थी। सराय त्रिलोचन गांव के पास पहुंची तो वह सड़क पार करने लगी। इस दौरान उधर से गुजरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर घायल हो गई। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि मौत हो गई। रितिका चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।