फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक-पिकअप की टक्कर में तीन घायल

ट्रक-पिकअप की टक्कर में तीन घायल

Sun, 03 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रक-पिकअप की टक्कर में तीन घायल
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौकी के पास रविवार को दिन में पिकअप और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा ग्राम निवासी कुंदन सिंह पुत्र श्रीपति सिंह हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड की पिकअप वैन चालक है। रविवार को वह एजेंसी से सामान लाद कर दो सहयोगियों अमरनाथ यादव व मंजय यादव के साथ सरायमीर जा रहा था। अभी वे फरिहां बाजार के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार तीनों लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। घायलों में अमरनाथ की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची फरिहां पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटवा कर किनारे करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed