खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में प्रधान के गनर की बंदूक से चली गोली से वृद्ध की मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम की है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है, ना ही तहरीर मिली है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिह के मुताबिक वृद्ध निठूरी गोंड़ (60) मेंहनगर थाने के गंजोर गांव का निवासी था। वह दो बच्चों का पिता था। शनिवार की शाम करीब चार बजे अपने गांव के प्रधान कमलेश सिंह के दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था। शाम करीब चार बजे कमलेश सिंह अपने वाहन से घर पहुंचे। इस दौरान प्रधान का गनर कोई सामान लेकर घर में रखने जा रहा था। इस दौरान गनर का पैर चौखट मेें फंस गया और वह गिर पड़ा। गनर के हाथ से बंदूक नीचे गिरी और फायर हो गया। गोली दरवाजे के बाहर बैठे निठूरी के पेट में जा लगी। आनन-फानन में लोग निठूरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।