फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुराने सक्रिय चोरों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

पुराने सक्रिय चोरों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुराने सक्रिय चोरों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन


आजमगढ़। ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में बावरिया गिरोह के लोग भी सक्रिय हो जाते हैं। इस गिरोह के सदस्य चोरी के साथ-साथ जघन्यता पूर्वक लोगों की हत्या भी कर देते हैं। अपराध नियंत्रण में जुटी पुलिस खासतौर से ठंडी के सीजन में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की रणनीति तैयार कर ली है। जल्द ही इसका सभी से अनुपालन कराया जाएगा।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक ठंड में घना कोहरा होने से ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहते हैं। इसका फायदा अपराधी उठाते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पांच वर्ष के भीतर जिन-जिन चोरों का नाम प्रकाश में आया है। उनका रिकार्ड खंगालते हुए सूची तैयार की जाएगी। पुराने सक्रिय चोरों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इसके अलावा थानों से होने वाली रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। गश्त पर निकले एक थाने की फोर्स दूसरे थाने की सीमा पर जाकर उस थाने की गश्त से मिलान कराया जाएगा। ताकि एक थाने की पुलिस को दूसरे थाना क्षेत्र के गतिविधियों की जानकारी हो सकेगी। छोटी-बड़ी बाजार में दुकानों की रखवाली के लिए स्थानीय स्तर पर चौकीदार रखवाया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। खासतौर से डायल 100 की पुलिस को और सक्रिय करते हुए रात के समय प्रमुख मार्गों पर वाहन निरंतर भ्रमण करेंगे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस की तरफ से ठंड के मौसम में होने वाले अपराधों पर रोक लगाने की रणनीति तैयार हो चुकी है। जल्द ही इसका अनुपालन कराया जाएगा। एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने का निर्देश सभी को दिया गया है। लापरवाही बरतने या बड़ी घटनाएं होने पर संबंधित पुलिस वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन









पुराने सक्रिय चोरों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed