फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किराना व्यवसाई से बदमाश ने मांगी पांच लाख की रंगदारी

किराना व्यवसाई से बदमाश ने मांगी पांच लाख की रंगदारी

Thu, 19 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
किराना व्यवसाई से बदमाश ने मांगी पांच लाख की रंगदारी
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के मंदे बाजार में स्थित एक किराना व्यवसायी को फोन कर एक बदमाश पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा। रुपये न देने पर हत्या करने की धमकी दे रहा। 13 जुलाई से लगातार बदमाश का धमकी भरा फोन आ रहा, लेकिन उसका नंबर मोबाइल पर नहीं शो कर रहा। धमकी भरा फोन आने से व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घरों में दुबक गया है। वहीं मोबाइल नंबर का पता न चलने पर पुलिस हैरान परेशान है।
विज्ञापन

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अवसतपुर गांव निवासी मो. अजमल पुत्र वकील की जहानागंज थाना क्षेत्र के मंदे बाजार में वर्षों से किराने की दुकान है। मो. अजमल बाजार का बड़ा व्यवसायी है। उसके मोबाइल पर 13 जुलाई की शाम को एक फोन आया। पर नंबर स्क्रीन पर नहीं दिखा। अजमल ने जैसे ही फोन को रिसीव किया कि बदमाश उसे गाली देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही रुपये न मिलने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। पहले तो अजमल किसी की शरारत समझ शांत हो गया, लेकिन रात को दोबारा फोन आने पर वह भयभीत हो गया। तभी से उसके मोबाइल पर लगातार रुपये के लिए धमकी भरा फोन आ रहा। भय के चलते अजमल जहां छिपकर रह रहा। वहीं परिवार के लोग भी काफी भयभीत हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस तो दर्ज कर ली है, लेकिन बदमाश का नंबर मोबाइल पर नहीं दिखने की वजह से पुलिस भी परेशान है। पुलिस के समक्ष बदमाश तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। सीओसिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed