फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने में असफल रही पुलिस

दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने में असफल रही पुलिस

Wed, 13 Jun 2018 11:35 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने में असफल रही पुलिस
तहबरपुर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के एकमा गांव में तीन साल पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा आज तक जनपद पुलिस नहीं कर सकी है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से पांच नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था, लेकिन पुलिस ने मामले को अमरजीत गैंग से जोड़ कर प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पीड़ित परिवार को आज भी न्याय मिलने का इंतजार है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के लखमनपट्टी लालराय गांव निवासी महेंद्र राय और राजेंद्र राय सगे भाई हैं। बंटवारे को लेकर दोनों में 2005 से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में 2005 में राजेंद्र राय के पुत्र प्रमोद राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें महेंद्र राय और उनके दो पुत्रों को सजा भी हुई थी। इसी विवाद को लेकर राजेंद्र राय पक्ष के लोगों ने 26 मई 2015 को महेंद्र राय के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें हुई गोलीबारी में गोली लगने से महेंद्र के पुत्र सरोज राय और पड़ोसी धुरेंद्र राय की मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड में महेंद्र राय ने विनोद, अनिल, अभिमन्यू, घनश्याम निवासी धन्नीपुर विषया थाना गंभीरपुर, लालसा राय निवासी अरया थाना निजामाबाद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड को तीन साल का लंबा समय बीत गया लेकिन अब तक पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर उन्हें हिरासत में लेकर अब तक पूछताछ तक नहीं हुई। इतना ही नहीं हत्याकांड को शातिर अपराधी अमरजीत गैंग से जोड़ कर पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed