फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिला पत्रकार के साथ अभद्रता, चार पर केस

महिला पत्रकार के साथ अभद्रता, चार पर केस

Sun, 01 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
महिला पत्रकार के साथ अभद्रता, चार पर केस
अतरौलिया। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पत्रकार ने रविवार को थाने में छेडख़ानी और घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें क्षेत्र के रामचरन यादव, बृजेश मौर्य, जितेंद्र निषाद और हरिमोहन दुबे को आरोपित किया है। पीड़िता का आरोप है कि वह एक टीवी चैनल में काम करती है। उसका क्षेत्र अंबेडकर नगर जिला है। चार दिन पूर्व वह एक समाचार को कवर करने गई थी। जहां मौजूद यह लोग उसके साथ छेडख़ानी किए और विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गए। शनिवार की शाम को वह अपने घर पर मौजूद थी। तभी यह चारो आरोपी पहुंचे और उसे घर से बाहर बुलाया। जैसे वह घर से बाहर निकली और मनबढ़ पुन: छेडख़ानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और विरोध करने पर घर में घुसकर उसे पीटकर घायल कर दिया। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed