फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   इमला बोल करा रहे थे नकल, रोकने पर रंग और कीचड़ फेंका

इमला बोल करा रहे थे नकल, रोकने पर रंग और कीचड़ फेंका

Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
इमला बोल करा रहे थे नकल, रोकने पर रंग और कीचड़ फेंका
सगड़ी/आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के विक्रम इंटर कालेज मुहम्मदपुर लाटघाट में इमला बोलकर नकल कराने से रोकने पर नकल माफियाओं ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट पर रंग और कीचड़ फेंका। स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद विभागीय टीम ने भी जांच के बाद केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

विक्रम इंटर कॉलेज मुहम्मदपुर लाटघाट यूपी बोर्ड परीक्षा का केंद्र है। भूमि संरक्षण अधिकारी शिवलोचन राम यहां के स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। मंगलवार को दूसरी पाली में इंटर भूगोल द्वितीय का पेपर था। कुछ लोगों की ओर से रंग फेंके जाने पर शिवलोचन ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके से माधव राय और शिवलोचन को थाने ले आई। शिवलोचन ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने परीक्षा के दौरान इमला बोलकर नकल कराने पर उन्होंने अंदर प्रवेश से रोक दिया था। 28 फरवरी को भी इन लोगों की ओर से मुझे परेशान किया गया था। कपड़े पर दो बार रंग और कीचड़ फेंक दिया। मंगलवार शाम को भी एकत्र होकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए रंग, और कीचड़ फेंका और जान से मारने की धमकी दी गई। जीयनपुर पुलिस ने बेनी माधव राय और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों विक्रम इंटर कालेज मुहम्मदपुर लाटघाट में कार्यरत बताए जाते हैं।
विज्ञापन

0000000000000
जांच को पहुंची टीम, सीसी कैमरे का फुटेज खंगाला
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के विक्रम इंटर कॉलेज मुहम्मदपुर लाटघाट में मंगलवार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट शिललोचन के ऊपर रंग और कीचड़ फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज होने पर डीआईओएस ने जांच टीम गठित की। बुधवार को जांच के लिए सचल दस्ता प्रभारी वीके सिंह और ज्ञान प्रकाश मौके पर पहुंचे। सबसे पूछताछ के बाद सीसी कैमरे का फुटेज लेकर वापस चले गए। टीम ने केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed