फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिना इजाजत ही तोड़ दिया आंगनबाड़ी भवन

बिना इजाजत ही तोड़ दिया आंगनबाड़ी भवन

Mon, 19 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिना इजाजत ही तोड़ दिया आंगनबाड़ी भवन
आजमगढ़। जनपद में तेजी से वाराणसी-लुंबिनी 233 एनएच का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा बिना किसी परमीशन के ही जगह-जगह से मिट्टी निकालने का कार्य किया जा रहा है। वहीं अब जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यदायी संस्था पर आंगनबाड़ी भवन को बिना इजाजत तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

233 एनएच के निर्माण के लिए एनएचएआई को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। हाल ही में कार्यदायी संस्था द्वारा बिना खनन और रायल्टी जमा किए ही मझगांवा में नदी के किनारे मिट्टी का खनन किया जाने लगा। इसकी जानकारी होने पर प्रशासन ने उसे रोक दिया। अभी इस मामले की जांच ही चल रही थी। जिला कार्यक्रम अधिकारियों ने बूढ़नपुर तहसील के लोहरा गांव में बने आंगनबाड़ी भवन को बिना इजाजत के गिराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत कर दी। उन्होंने दोनों अधिकारियों से गिराए गए भवन का मुआवजा दिलाने और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि बिना उनसे इजाजत लिए ही कार्यदायी संस्था ने मनमाने तरीके से आंगनबाड़ी केंद्र को तोड़ दिया। तोडने के बाद संस्था की ओर से हमें कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed