फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस की बाइक से दो छात्र गंभीर

पुलिस की बाइक से दो छात्र गंभीर

Tue, 21 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की बाइक से दो छात्र गंभीर
बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र कुशरना में स्कूल से निकल रहे दो छात्रों को बाइक सवार पुलिसकर्मियों से टक्कर लग गई। आरोपी छात्रों को घायलवस्था में छोड़कर फरार हो गए। छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। अभी मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी संदीप मौर्या (13) पुत्र श्रीराम, अमित (11) पुत्र राम आश्रय कुशरना स्थित आदर्श इंटर कालेज में पांचवी के छात्र हैं। मंगलवार दोपहर दोनों स्कूल से बाहर निकले थे। इस दौरान बाइक से आ रहे दो पुलिसकर्मियों की उनसे टक्कर हो गई। हादसे के बाद पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। घायल छात्रों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एक छात्र का पैर टूट गया है, जबकि एक के सिर में गंभीर चोट लगी है। अभी मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। सीओ सच्दिानंद ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दो बाइकों की टक्कर में तीन गंभीर, रेफर
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के गांव कुंभ निवासी सिकंदर यादव (35) पुत्र प्रभु यादव सोमवार दोपहर बाइक से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। वहीं. बिलरियागंज के रीव मोहन (35) पुत्र मुन्नन और चंदन शुक्ला (38) जौनपुर की ओर जा रहे थे। दोपहर 12 बजे बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर पोखरे के पास दोनों की बाइकें आपस में टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed