{"_id":"59c2adf04f1c1b23688b5918","slug":"171505930736-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर युवक को पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बुलाकर युवक को पीटा, हालत गंभीर
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी (ब्यूरो)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरी पट्टी स्कूल में मंगलवार की रात नौ बजे घर से बुलाकर मनबढ़ों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायलावस्था में युवक को पीएचसी अजमतगढ़ में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
घायल युवक सुनील पासवान (20) पुत्र मोहित जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमलोनी गांव का निवासी है। सुनील के पिता मोहित गांव के प्रधान हैं। मंगलवार की रात करीब नौ बजे दो युवक सुनील के घर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर गड़ेरी पट्टी गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में ले गए और मारपीटकर घायल कर दिया। खून से लतपथ सुनील मौके पर पड़ा हुआ था। जबकि मनबढ़ फरार हो गया। परिवार के लोग सुनील को खोजते हुए स्कूल में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। घायल सुनील का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।