फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आरोपियों पर एनएसए लगाने के लिए रिपोर्ट का इंतजार

आरोपियों पर एनएसए लगाने के लिए रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 16 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों पर एनएसए लगाने के लिए रिपोर्ट का इंतजार
आजमगढ़। रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई 30 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार दस आरोपियों पर गैंगेस्टर लगाकर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है। वहीं इन आरोपियों पर एनएसए लगाने के लिए जांच के लिए लखनऊ भेजी गई शराब की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा। जांच रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए एसपी अजय कुमार साहनी की तरफ से प्रयोगशाला को रिमाइंडर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलते ही तुरंत एनएसए लगाने के लिए डीएम के यहां फाइल भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

सात जुलाई को रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में जहरीली शराब पीने से एक साथ पांच लोगों की मौत हो गई। दूसरे जिन जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में एक साथ छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मरने वालों का जो क्रम शुरू हुआ कि रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में मिलाकर 30 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई के आंख की रोशनी तो कई की किडनी खराब हो गई है। जांच के दौरान पता चला कि पुलिस और आबकारी विभाग से बदला लेने के लिए यह शराब मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र उसके साथी मुन्ना राजभर, ग्राम प्रधान गणिका यादव, शराब माफिया रामाश्रय साहनी, प्रदीप यादव आदि ने मिलकर मुहैय्या कराई थी। यह सभी अभी जेल में हैं। इन मौतों के दस प्रमुख जिम्मेदारों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं इन आरोपियों पर एनएसए लगाने के लिए जहरीली शराब के जांच रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए एसपी ने 15 सितंबर को प्रयोगशाला को रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन


कोट
जहरीली शराब कांड के लिए दस प्रमुख लोग जिम्मेदार हैं। वह लोग अपने किए की सजा जेल में भुगत रहे हैं। इन पर एनएसए लगाने के लिए जहरीली शराब की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा। इसके लिए रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed