फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो बाइकों के साथ चोर गिरफ्तार, एक फरार

दो बाइकों के साथ चोर गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 18 Dec 2018 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों के साथ चोर गिरफ्तार, एक फरार
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाने की पुलिस मंगलवार की सुबह कस्बे के नया चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइकों के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर ली। जबकि उसका साथी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस दोनों बाइकों सहित चोर को लेकर थाने पहुंची और केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया। फरार चोर की तलाश की जा रही। सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार चोर बबलू राजभर है। वह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इटौरा दयाल गांव का निवासी है। सीओ ने बताया कि बिलरियागंज थाने की पुलिस मंगलवार की सुबह कस्बे के नया चौक पर वाहन चेक कर रही थी। इस दौरान दो अलग-अलग बाइक से बबलू राजभर अपने साथी के साथ कहीं जा रहा था। पुलिस इन्हें रोककर वाहन का पेपर मांगा तो एक चोर बाइक छोड़कर फरार हो गया। जबकि दूसरे बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से बरामद हुई बाइक के विषय में पता लगाया जा रहा कि कहां से और किसी चोरी किए हैं।
विज्ञापन


हंगामे की वजह से नहीं हुई कोटेदार का चयन
अमिलो। सठियांव विकास खंड के गोछा गांव में करीब छह माह से रिक्त चल रहे कोटेदार का चयन करने के लिए मंगलवार को एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कुल चार दावेदार खड़े हुए, लेकिन हंगामा होने की वजह से कोई परिणाम नहीं निकल सका। ऐसे में एडीओ पंचायत ने कोटेदार के चयन के लिए अगली तिथि 29 दिसंबर घोषित कर वहां से लौट आए। एडीओ पंचायत सठियांव वीरेंद्र राय ने बताया कि कोटेदार के चयन के लिए खुली बैठक आयोजित कर ग्रामीणों का हाथ उठाकर चयन करना था, लेकिन यह प्रक्रिया शुरू होते ही गांव के लोग हंगामा करने लगे। बाद में वोटिंग के जरिए चयन कराने पर राय बनी, लेकिन यह प्रक्रिया भी सफल नहीं हुई। ऐसे में कोटेदार का चयन करने के लिए अगली तिथि 29 दिसंबर तय की गई है। कोटे की दुकान लेने वालों में कृष्णा, अखिलेश, बुद्वेश और चंद्रावती देवी का नाम शामिल था। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शंकर राम, पूर्व प्रधान विद्या चौरसिया के अलावा गांव के आजात, कुबेर, योगबली, भानू चौरसिया, भीमसेन यादव, ओमप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed