{"_id":"5bc38789bdec22695035fa44","slug":"161539540873-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीस को दुबई से बुलाने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीस को दुबई से बुलाने की तैयारी
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। फोन पर तीन तलाक बोलकर अपनी पत्नी नफीसा से सारे वैवाहिक रिश्ता तोड़ने वाले पति मुनीस आजमी सहित परिवार के सात सदस्यों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस अपनी जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले में इस तरह की पहली घटना होने की वजह से पुलिस कार्रवाई में कोई भी चूक नहीं करना चाहती। ऐसे में आरोपियों का बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस के मुताबिक घर पर मौजूद आरोपियों का बयान तो आसानी से दर्ज हो जाएगा, लेकिन दुबई मेें बैठे पति मुनीस का बयान दर्ज करने में परेशानी हो सकती है। पुलिस के मुताबिक यदि मुनीस का आसानी से बयान मिल जाएगा तो ठीक, नहीं तो उसके विरुद्ध रेड कार्नर नोटिस जारी की जाएगी। उधर फोन पर तीन तलाक देने का मामला सुर्खियों में आने पर चर्चाओं का बाजार गरम है। सिधारी थाना क्षेत्र के हड़हाबाबा मंदिर के पास स्थित औसत अली कालोनी निवासी नफीसा का पति मुनीस आजमी रोजीरोटी के चक्कर में खाड़ी देश दुबई में रहकर नौकरी करता है। घर पर मौजूद नफीसा ने सिधारी थाने में अपने सास, ससुर सहित अन्य के विरुद्ध मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई तो पति नाराज हो गया और वह फोन कर नफीसा को तीन बार तलाक बोलकर उससे सारे वैवाहिक रिश्तों को तोड़ लिया। नौ अक्तूबर को नफीसा ने इसकी शिकायत एसपी ग्रामीण से की तो उन्होंने एसओ सिधारी को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर शनिवार को सिधारी थाने की पुलिस नफीसा की तहरीर के आधार पर उसके पति सहित परिवार के सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली। फोन पर तीन तलाक देने का यह जिले का पहला मामला होने की वजह से पुलिस भी कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरतना चाह रही है। प्रभारी निरीक्षक सिधारी रमायन सिंह ने बताया कि आरोपियों का बयान दर्ज करने के लिए सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस प्रकार की जिले में पहली घटना है। केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में सारे तथ्य और सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा। महिला का पति विदेश में रहता है। यदि वह आसानी से आकर अपना बयान दर्ज करा देता है तो ठीक, अन्यथा उसका बयान रिकार्ड कराने के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी करवाई जाएगी। - विजय भूषण, डीआईजी, आजमगढ़ परिक्षेत्र
विज्ञापन
इस प्रकार की जिले में पहली घटना है। केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में सारे तथ्य और सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा। महिला का पति विदेश में रहता है। यदि वह आसानी से आकर अपना बयान दर्ज करा देता है तो ठीक, अन्यथा उसका बयान रिकार्ड कराने के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी करवाई जाएगी। - विजय भूषण, डीआईजी, आजमगढ़ परिक्षेत्र
विज्ञापन