{"_id":"5a9456094f1c1ba3378b644c","slug":"161519670793-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर लाश गंगा नदी में बहाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर लाश गंगा नदी में बहाया
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी फेंकू गिरी ने रविवार को थाने में साजिश के तहत बेटे की हत्या कर लाश गंगा नदी में बहाने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अपनी बहू और उसके जीजा को आरोपित किया है। फेंकू का आरोप है कि जीजा से अवैध संबंध के चलते उसकी बहू ने घटना को अंजाम दिलवाया। पुलिस केस दर्ज कर चंदौली जिले से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी को तलब किया है। क्योंकि युवक की लाश चंदौली जिले के बलुआ घाट से बरामद हुई थी।
मृत युवक पुनीत गिरी (26) पुत्र फेंकू बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव का निवासी था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा गांव निवासी बबीता के साथ हुई थी। बबीता की बड़ी बहन की शादी गाजीपुर जिले के भुडक़ुड़ा थाना क्षेत्र के बारोडीह मुबारकपुर गांव निवासी कमलेश गिरी पुत्र राजेंद्र के साथ हुई है। बबीता की शादी होने के बाद कमलेश अक्सर पुनीत के घर आता था और कई-कई दिनों तक लगातार रहता था। कमलेश और बबीता की हरकतें देखकर पुनीत इसका अक्सर विरोध करता था। इस बात को लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ था। हालांकि लोकलाज के चक्कर में पुनीत और उसके परिवार के लोग घर की बात को बाहर नहीं जाने दिए। उधर घर वालों के विरोध के चलते बबीता और कमलेश ने मिलकर साजिश रची और 10 फरवरी को कमलेश पुन: बबीता के घर पहुंचा। वहां से कमलेश अपने साढ़ू पुनीत को कहीं घूमाने के बहाने घर से लेकर चला गया। इसके बाद पुनीत का कोई पता नहीं चला। उधर 11 फरवरी को पुनीत की लाश चंदौली जिले के बलुवा घाट के किनारे गंगा नदी से बरामद हुई। चंदौली जिले की पुलिस पुनीत की लाश नदी से बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराई। साथ ही उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना दी। पुलिस के जरिए पुनीत के घर वालों को जानकारी हुई तो वे रविवार को अपनी बहू बबीता और उसके जीजा कमलेश गिरी के विरुद्ध साजिश रचकर पुनीत की हत्या करने और सबूत को नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कराया। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया। चंदौली जिले की पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि तलब की गई है। पुलिस मामले की जांच एसओ बरदह सुरेश चंद्र को सौंपी गई है।