फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40 हजार नगद और तीन लाख के आभूषण चोरी

40 हजार नगद और तीन लाख के आभूषण चोरी

Sun, 21 Jan 2018 05:48 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
40 हजार नगद और तीन लाख के आभूषण चोरी
40 हजार नगदी और तीन लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन

-मकान में ताला बंदकर दुकान पर सोया था सेल्समैन
-पत्नी और बच्चे गए हुए थे मऊ स्थित अपने घर
अमर उजाला ब्यूरो
जहानागंज। ब्लाक के सामने स्थित मकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर 40 हजार रुपये की नगदी और तीन लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। घटना के समय मकान मालिक अपनी दुकान पर सो गया था। उसकी पत्नी और बच्चे मऊ जिले में स्थित घर गए हैं। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर मकान मालिक ने थाने में सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई।

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के देवलास गांव निवासी बजरंगी यादव उर्फ बबलू जहानागंज ब्लाक के पास किराए का मकान लेकर परिवार सहित रहता है। वह जहानागंज कस्बे में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। स्कूल की छुट्टी होने पर उसकी पत्नी शीला देवी बच्चों को लेकर गांव चली गई है। शनिवार को बजरंगी शराब की दुकान पर था। परिवार न होने की वजह से वह दुकान पर ही सो गया। सुनसान माहौल पाकर चोर बजरंगी के मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और अंदर से 40 हजार रुपये नगद और तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। इसमें सोने का एक हार, मंगलसूत्र, मांगटीका, नथुनी, कर्णफूल, लैपटाप आदि शामिल है। रविवार की सुबह बजरंगी को जब घटना की जानकारी हुई तो जहानागंज थाने पर सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed